Kaushlendra Pandey/पटना से रिपोर्ट |बिहार में रिकॉर्ड बहाली: नीतीश कुमार ने 21,391 सिपाहियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत
विकसित और सुरक्षित बिहार की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित बापू सभागार में 21,391 चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह बहाली न केवल राज्य के पुलिस बल को नई ताक़त देगी बल्कि आमजन में सुरक्षा और भरोसे की भावना को भी गहराई देगी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि,
“2005 में राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या मात्र 42,481 थी, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 1,10,000 तक पहुँचाया है। हमारा लक्ष्य इसे 2,29,000 तक ले जाने का है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियुक्तियों की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस महाभियान के माध्यम से न केवल युवाओं को रोजगार मिला है, बल्कि यह बहाली शासन के प्रति लोगों के भरोसे को भी नई ऊर्जा दे रही है।
#RojgarMatlabNitishSarkar | #BiharPolice | #JDU | #BapuSabhagar | #AppointmentLetter
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना)



























