सौरभ निगम/कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी रिपोर्ट/लखनऊ | 29 जून 2025 —उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महान क्रांतिकारी और ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के वीर नायक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा:
“‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के वीर नायक, महान क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! आपका बलिदान राष्ट्र की अमिट धरोहर है, जो हमें सदैव देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का पथ दिखाता रहेगा।”
राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन साहसी क्रांतिकारियों में से थे, जिन्होंने अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी। 1925 में काकोरी कांड में उनकी सक्रिय भूमिका रही और ब्रिटिश सरकार ने उन्हें मात्र 24 वर्ष की उम्र में फांसी दे दी थी। उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते रहे हैं और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
(देश की सच्ची खबर, आपके साथ)





























