प्रियंका भारद्वाज/वृंदावन | 29 जून 2025 —उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज वृंदावन स्थित पावन श्रीधाम में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने राधा-बिहारी जी की आरती में भाग लिया और देश-प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद अपने आधिकारिक संदेश में लिखा:
“वृंदावन की पुण्य भूमि पर आज ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन ने मन और चेतना को पूर्णतः भावविभोर कर दिया। भक्तों की अटूट श्रद्धा और प्रेम से सिंचित यह दिव्य धाम, भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का अनुपम प्रतीक है। यहां राधा नाम की महिमा है और बांके बिहारी की कृपा का आशीर्वाद जिसे अनुभूत कर मन श्रद्धा में झुक जाता है।”




























