डॉ संजीव कुमार सिंह |पटना ब्यूरो, 29 जून — बिहार विधान परिषद् सभागार में आज स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत आयोजित ‘स्वदेशी शंखनाद’ कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खां ने देशवासियों को आत्मनिर्भर बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि – “भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब हम स्वदेशी उत्पादों और विचारों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि आज आवश्यकता है कि हर नागरिक अपने स्तर से देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करे।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वदेशी विचारक अरुण ओझा, और समाजसेवी संगठनों के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और संविधानिक पदों पर बैठे लोगों की मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्यपाल के उद्बोधन ने कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया और उपस्थित बुद्धिजीवियों, छात्रों, स्वयंसेवकों एवं जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार किया।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना
(सभी समाचारों का कॉपीराइट कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के पास सुरक्षित है।)




























