बरेली, 30 जून (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी) — भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान देश की पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान ने मनुष्य को जो सोचने और समझने की अद्वितीय शक्ति दी है, उसका उपयोग केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं की सेवा और उनकी स्वास्थ्य रक्षा भी मानवता का एक बड़ा रूप है।
राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने ज्ञान और शोध का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के विकास और किसानों की आय बढ़ाने में करें।
समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह दीक्षांत समारोह IVRI की प्रतिष्ठा और वैज्ञानिक उपलब्धियों का भी उत्सव रहा।
🔗 पूरा प्रेस विज्ञप्ति पढ़ें PIB पर




























