सौरभ निगम -बरेली, 30 जून (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी) — उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नगरी बरेली में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गरिमामय स्वागत किया गया। ‘रामगंगा’ की पावन धारा से अभिसिंचित ‘नाथ नगरी’ की धरती ने देश की प्रथम नागरिक का आत्मीय अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा,
“पावन ‘रामगंगा’ की निर्मल धारा से अभिसिंचित ‘नाथ नगरी’ बरेली में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!”
मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान बरेली में प्रशासनिक और सांस्कृतिक स्तर पर विशेष तैयारियाँ की गई थीं। राष्ट्रपति मुर्मु बरेली में आयोजित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
बरेलीवासियों ने भी राष्ट्रपति के आगमन पर पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया, जिसमें लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया।
🔗 PIB लिंक: राष्ट्रपति का कार्यक्रम




























