पटना /टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में हाल ही में संपन्न राज्यस्तरीय कर्मचारी महाधिवेशन में विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए कर्मचारियों के सम्मान में आज एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री वेंकटेश कुमार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय संरक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, प्रक्षेत्रीय महामंत्री श्री दीपक कुमार सिंह, राज्य संघ के कार्यकारी सदस्य श्री मृत्युंजय कुमार, तथा राज्य महासंघ के अंकेक्षक श्री कुमार अमिताभ को सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता प्रो. रुपम ने की, जिसमें प्रो. श्यामल किशोर ने सभी नवनिर्वाचित कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो.अबु बकर रिज़वी ने कर्मचारियों की कर्मठता की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. धर्म राज राम, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. नवेंदु शेखर, और श्री मुकुंद कुमार ने भी निर्वाचित सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में श्री वेंकटेश कुमार ने कहा, “इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे मैं सभी के सहयोग से पूर्ण करने का प्रयास करूंगा।” श्री मनोज कुमार सिंह ने इस क्षण को अपने लिए भावुक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। श्री कुमार अमिताभ ने भी सम्मान समारोह के आयोजन के लिए कृतज्ञता जताई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के सचिव डॉ. विनय भूषण प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योत्सना कुमारी ने प्रस्तुत किया। समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।





























