प्रियंका भारद्वाज/ब्राज़ील | BRICS शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत की। दोनों नेताओं ने आपसी द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने, व्यापार, रक्षा, और क्षेत्रीय सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद कहा, “वियतनाम हमारे ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का अहम भागीदार है। प्रधानमंत्री चिन्ह के साथ हुई बातचीत बहुत उपयोगी रही।”
यह मुलाकात भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



























