पटना 07 जुलाई, 2025/आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय 02 वीरचंद पटेल पथ, पटना में महादलित समाज के खासकर डोम एवं मेहतर जाति के हजारों महिलाओं का एक जत्था पाटी्र कार्यालय पहूंचकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह पप्पू डोम के नेतृत्व में किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद सबसे पहले इस जाति के लोगों को विधायक एवं मंत्री बनाया तथ सत्रह माह की सरकार में भी इस समाज के लोगों को बोर्ड एवं निगम में जगह देकर सम्मानित किया। शुरू से लालू जी ने इस समाज के बच्चों को नहलाने एवं साफ सुथरा रहने की प्रेरणा दी और कहा कि पढ़ो या मरो। इन वर्गों के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और इन्हें हर स्तर पर मान-सम्मान दिया। आज भी यह समाज उपेक्षित है। इन लोगों के लिए पटना में आवास के लिए अपार्टमेंट बनवाने के साथ-साथ राज्यभर में आवासीय सुविधा प्रदान की। महादलित समाज के प्रति डबल इंजन सरकार का रवैया ठीक नहीं है और उनके हक और अधिकार छीने जा रहे हैं।
इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्री भाई अरूण कुमार, बल्ली यादव, निर्भय अम्बेडकर, गुलाम रब्बानी, सरदार रंजीत सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, संजय यादव, गणेश कुमार यादव, सतीश कुमार चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रमुख लोग थे।(एजाज अहमद)प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।





























