Kaushlendra Pandey/पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल कोई भी आरोपी कानून के शिकंजे से नहीं बचेगा।
DGP ने बताया कि अब तक लगभग 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी एंगल से जांच तेज़ी से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जेल से जुड़े कनेक्शन के सवाल पर DGP ने कहा कि SOP (Standard Operating Procedure) के तहत जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से भी पुलिस पूछताछ करती है, और इस केस में भी वही प्रक्रिया अपनाई गई है।
मुहर्रम के दौरान उपद्रव पर भी सख्त रुख
DGP विनय कुमार ने कटिहार और दरभंगा में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव और झड़प को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, सभी ताजिया शांतिपूर्वक निकाले गए।
उपद्रव और झड़प में शामिल युवकों को CCTV और वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित किया जा रहा है, और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
DGP का सख्त संदेश: “बिहार में कानून का राज है, कोई भी अपराधी अब सुरक्षित नहीं”
“हम हर पहलु से जांच कर रहे हैं। कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। SOP के तहत जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ हुई है। उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।”
— विनय कुमार, DGP, बिहार


























