सौरभ निगम -नई दिल्ली ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को धरातल पर उतारते हुए MSTC (Metal Scrap Trade Corporation) ने नई दिल्ली में अपना अत्याधुनिक कार्यालय लॉन्च किया है और साथ ही एक नई पहल के तहत ‘उपकरण ई-पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस ऐतिहासिक कदम को केंद्रीय इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने ‘प्रौद्योगिकी-आधारित सार्वजनिक सेवा का मॉडल’ बताया।
नया उपकरण ई-पोर्टल उद्योग और नवाचार के बीच एक डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य है देश के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाना, व्यापार में पारदर्शिता लाना और प्रमुख क्षेत्रों में कुशल एवं प्रभावी लेन-देन को बढ़ावा देना। यह ई-प्लेटफॉर्म उपकरणों और संसाधनों की पारदर्शी उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा, जिससे छोटे और मझोले उद्यमों को बड़ा लाभ मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि MSTC की यह पहल न सिर्फ इस्पात मंत्रालय बल्कि पूरे सरकारी तंत्र के लिए एक प्रेरक उदाहरण है, जो यह दिखाता है कि कैसे तकनीक के माध्यम से गवर्नेंस को अधिक जनोन्मुखी और प्रभावी बनाया जा सकता है।
स्रोत: PIB प्रेस विज्ञप्ति पढ़ें





























