पूर्वी भारत श्रद्धा, ज्ञान और क्रांति की भूमि है: रांची में अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट:कौशलेन्द्र पाण्डेय/रांची ब्यूरो(झारखंड): केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक की शुरुआत में अमित शाह ने कहा कि “पूर्वी भारत श्रद्धा, ज्ञान, संगीत, वैज्ञानिक शोध और क्रांति की भूमि रही है। इस क्षेत्र ने शिक्षा के मूल सिद्धांतों की स्थापना में ऐतिहासिक योगदान दिया है।”
बैठक के दौरान कई वर्षों से लंबित मसले जैसे कि मसांजोर डैम, तैयबपुर बैराज और इंद्रपुरी जलाशय से जुड़ी समस्याएं तथा बिहार-झारखंड विभाजन के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSUs) की संपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर चारों राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने सभी राज्यों से सहयोग और समन्वय की भावना के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की अपील की।
यह बैठक केंद्र-राज्य सहयोग की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई और पूर्वी भारत के संतुलित एवं सतत विकास के लिए नई राह खोलने वाली साबित हो सकती है।
👉 विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: PIB रिपोर्ट