प्रियंका भारद्वाज-पटना CIN मुख्य ब्यूरो :गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य महोत्सव का समापन श्रद्धा और आस्था के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विशेष रूप से शिरकत की और गुरु की महिमा का गुणगान किया।
उन्होंने कहा, “गुरु न केवल ज्ञान के वाहक होते हैं, बल्कि हमें जीवन के सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। यशस्वी भव का आशीर्वाद तभी सार्थक होता है जब हम अपने गुरु के बताए पथ पर अडिग रहते हैं।”
चौबे ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा को विश्व में अद्वितीय बताया और युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को सर्वोच्च स्थान दें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भक्ति संगीत, वेद पाठ और विचार गोष्ठी ने आयोजन को आध्यात्मिक उंचाई प्रदान की।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के समापन पर सभी ने अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और जीवन में सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका को नमन किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, यूट्यूबर मनीष कश्यप, JDU नेता विपिन कुमार राय, अनूप कुमार, पत्रकार शैलेश तिवारी, मनीष कुमार, BJP प्रवक्ता राजीव रंजन,बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, कंट्री इनसाइड समाचार ग्रुप के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र पाण्डेय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिश्तेदार सुनील कुमार परिवार सहित मौजूद रहे. इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी ने आपसी भाईचारा और सोहर्य बढ़ाने का संदेश दिया.
























