प्रियंका भारद्वाज/केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित जिलों की स्थिति की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ऑर्गेनिक खेती और पाम ऑयल मिशन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के साथ मिलकर सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक “इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान” तैयार किया जाएगा, जिससे किसानों को राहत और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
पूरा प्रेस नोट पढ़ें: pib.gov.in लिंक
(यह समाचार कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी द्वारा प्रस्तुत)


























