पटना, कौशलेन्द्र पाण्डेय।राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत आज एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बढ़ी हुई पेंशन राशि प्रदान की।
1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1227 करोड़ रुपये की राशि सीधे पेंशनधारियों के खातों में स्थानांतरित की। यह योजना राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यभर के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने सरकार के इस कदम को “संवेदनशील और ऐतिहासिक” करार देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री श्री मदन साहनी भी उपस्थित रहे।
सरकार की यह पहल “खुशियों का डीबीटी” बनकर न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि सामाजिक सम्मान का भी प्रतीक है।
#DBT #NitishKumar #BiharNews #SocialSecurity #PensionScheme #CountryInsideNewsAgency #खुशियोंकाDBT #बिहारविकास




























