सौरभ निगम/लखनऊ। देश के अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में जो ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, उसका प्रत्यक्ष लाभ आज उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। डबल इंजन सरकार की समर्पित नीतियों ने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा दी है।
इसी क्रम में लखनऊ में ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों, मत्स्य पालकों, किसानों एवं संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पशु नस्ल सुधार, उत्पादकता वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना रहा।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)


























