प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /सावन के पहले सोमवार को “शाइनिंग शुद्ध खादी भंडार” का भव्य उद्घाटन-आध्यात्मिक गुरु डॉ. तिरुपति त्रिपाठी ने किया उद्घाटन,कार्यक्रम में डॉ. बिंदा सिंह (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) की मौजूदगी रही, MD कलाम और MD हसन ने किया भव्य स्वागत.
सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर “शाइनिंग शुद्ध खादी भंडार” का भव्य उद्घाटन आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु डॉ. तिरुपति त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और खादी को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. बिंदा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। वहीं MD कलाम और MD हसन ने आत्मीयता के साथ अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को भव्यता प्रदान की।
इस अवसर पर आमंत्रण देने हेतु पप्पू जी को उपस्थित जनों ने हार्दिक धन्यवाद, शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
शिवभक्ति और जयघोषों के साथ समारोह का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा —
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























