Kaushlendra Pandey /बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज आर. झुनझुनवाला शंकरा आई हॉस्पिटल, पटना का भूमि पूजन व शिलान्यास कर राज्य में नेत्र चिकित्सा के एक नए युग की शुरुआत की।
इस विशेष अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को बिहारवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं से राज्य के दूरदराज़ क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
यह अत्याधुनिक हॉस्पिटल नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेगा और राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
#JDU #Bihar #NitishKumar #ShankaraEyeHospital #HealthForAll
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























