प्रियंका सिंह/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक डाक विभाग के व्यावसायिक रूपांतरण और उसे लॉजिस्टिक्स एवं नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदाता के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बैठक में देशभर के वरिष्ठ डाक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और डाक विभाग के भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मंत्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय डाक को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आम जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।
बैठक में विभाग को डिजिटल परिवर्तन, ई-कॉमर्स सहयोग, ग्राम स्तर तक लॉजिस्टिक पहुंच, और नवाचार आधारित सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की योजना पर बल दिया गया।
🔗 पूरा विवरण देखें
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























