विशाखापत्तनम। केंद्रीय पोत परिवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में द्विदिवसीय दूसरे बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान जैसे बिम्सटेक सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि बिम्सटेक देशों के बीच संपर्क, सहयोग, और साझा आर्थिक विकास को गति देने के लिए यह सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बंदरगाह से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों के लिए संयुक्त व्यवहार्यता अध्ययन (Joint Feasibility Study) जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और निवेश को मजबूती मिलेगी।
सम्मेलन में समुद्री संपर्क, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन पोर्ट्स, स्मार्ट पोर्ट टेक्नोलॉजी और समुद्री व्यापारिक अवसरों पर चर्चा की गई।
🔗 पूरा विवरण पढ़ें
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























