Kaushlendra Pandey, बेतिया ब्यूरो।आगामी 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की संयुक्त जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनडीए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज बेतिया में सम्पन्न हुई।
वाल्मीकिनगर स्थित वाल्मीकि कन्वेंशन हॉल एवं राजमहल विवाह भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती रेनू देवी, मंत्री श्री जीवेश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद श्री सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री भीष्म साहनी तथा एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्री चंदन कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वाल्मीकिनगर विधायक श्री रिंकू सिंह, बगहा विधायक श्री राम सिंह, रामनगर विधायक श्रीमती भागीरथी देवी, पूर्व विधायक श्री प्रभात रंजन सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेश सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री राजेश राम सहित कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी जनसभा की रणनीति तय की।
बैठक में जनसभा को ऐतिहासिक बनाने, अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने एवं संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। एनडीए नेताओं ने मोतिहारी की सभा को बिहार की राजनीति में एक नया संदेश देने वाला आयोजन बताया।
#JDU #NDA #Bihar #NarendraModi #NitishKumar #CountryInsideNewsAgency
























