Kaushlendra Pandey/पटना से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। गांधी मैदान थाने के थाना प्रभारी राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर मगध प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा द्वारा लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, राजेश कुमार पर गोपाल खेमका हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में समय पर कार्रवाई न करने, अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप थे।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा की गई आंतरिक समीक्षा में राजेश कुमार की कार्यशैली में अनेक चूकें सामने आईं, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी से हटाने का निर्णय लिया गया।
पटना पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि विधि-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
🎙️ बाइट – कार्तिकेय शर्मा, एसएसपी, पटना:
“हमने जांच के बाद पाया कि थाना प्रभारी की लापरवाही से अपराधियों को खुली छूट मिल रही थी। ऐसे में उनकी सेवा में बने रहना उचित नहीं था।”
➡️ इस निलंबन के बाद राजधानी पटना के पुलिस महकमे में हड़कंप है।
➡️ आम जनमानस उम्मीद कर रहा है कि अब हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।



























