प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोतिहारी की ऐतिहासिक धरती से बिहार को 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी
कौशलेन्द्र पाण्डेय | मोतिहारी/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोतिहारी की ऐतिहासिक धरती से बिहार को 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि मोतिहारी का विकास अब मुंबई की तर्ज पर किया जाएगा।
रेल, सड़क, डिजिटल और ग्रामीण विकास की बड़ी योजनाओं के माध्यम से बिहार को नई रफ्तार देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अब राज्य की पहचान सिर्फ पिछड़ेपन से नहीं, बल्कि प्रगति और परिवर्तन से होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “अब बात वादों की नहीं, विकास की है। बिहार का संकल्प अटल है और यह एनडीए के साथ हर पल मजबूती से खड़ा है।”