रिपोर्ट:कौशलेन्द्र पाण्डेय/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचेंगे।
यहां एनडीए की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्री रहेंगे मंच पर उपस्थित।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रेलवे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं ने की है विशेष तैयारी।
बेतिया, सीतामढ़ी, शिवहर, और गोपालगंज सहित कई जिलों से जुट रही है भारी भीड़।
प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
पूरा मोतिहारी आज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है।




























