नौबतपुर, पटना के गोपालपुर टाँड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनेगा अक्षयपात्र फाउंडेशन का केन्द्रीयकृत रसोईघर- 38,000 विद्यार्थियों को मिलेगा मध्याह्न भोजन
Kaushlendra Pandey/वर्तमान में मंत्री परिषद की स्वीकृति के आलोक में निर्गत संकल्प संख्या-1423 दिनांक 10-06-2025 के अनुसार, प्रखंड नौबतपुर, जिला पटना के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर टाँड़ में अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा केन्द्रीयकृत रसोईघर का निर्माण किया जाएगा। इस रसोईघर से आसपास के विद्यालयों में नामांकित वर्ग 1 से 8 तक के लगभग 38,000 बच्चों को मध्याह्न भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस हेतु आज दिनांक 18.07.2025 को, शिक्षा विभाग के सभागार में श्री अजय यादव (सचिव, शिक्षा विभाग), श्री दिनेश कुमार (सचिव, शिक्षा विभाग), श्री बैद्यनाथ यादव (परामर्शी, शिक्षा विभाग), श्री विनायक मिश्र (निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना) एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अक्षयपात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भरतर्षभ दास उर्फ़ भरत कुमार H.S के साथ एकरारनामा (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।