रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय/नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी दिल्ली में असम और राजस्थान के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान असम में बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों की स्थिति को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई।
कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि वे स्वयं जल्द ही असम का दौरा करेंगे और बाढ़-सूखे से प्रभावित किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को असम के लिए उपयुक्त किस्मों की राजमा, मसूर, अरहर और सूरजमुखी की फसलों को अधिसूचित करने का निर्देश भी दिया।
इसके साथ ही, उत्तर-पूर्वी राज्यों में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए चल रही “मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट” योजना की अवधि को असम के लिए एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है।
यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच कृषि संकटों के समाधान के लिए समन्वय और सक्रिय भागीदारी का प्रतीक मानी जा रही है।




























