प्रियंका भारद्वाज, दिल्ली ब्यूरो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत अगली किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। इस संबंध में आज एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
बैठक में 2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर देशभर के लाखों किसानों को योजना की अगली किस्त सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि अधिक से अधिक पात्र किसानों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे। साथ ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता यह भी है कि किसानों को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
सूत्र: पीआईबी
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें





























