Kaushlendra Pandey | पटना/मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण, बिहार में यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई गति
राज्य में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1, अणे मार्ग स्थित अपने आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस के लिए 71 नये पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया।
इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से राज्य भर में यातायात की निगरानी और नियंत्रण पहले से अधिक बेहतर होगा, साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जवाबदेही में भी इजाफा होगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और संबंधित थानों के प्रतिनिधियों को वाहन की चाबियां भी सौंपी गईं। मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को स्मार्ट एवं तकनीक-संपन्न बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा नागरिकों को सुरक्षित आवागमन का वातावरण देने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।
#Bihar #TrafficReform #NitishKumar #SamratChoudhary #JDU
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























