आंध्र प्रदेश में 5,233 करोड़ रुपये की लागत से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रहे मौजूद
सौरभ निगम/आंध्र प्रदेश/ में 5,233 करोड़ रुपये की लागत से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रहे मौजूद
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में राज्य के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर कुल 272 किलोमीटर लंबाई की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कुल ₹5,233 करोड़ से अधिक का निवेश किया जा रहा है।
श्री गडकरी ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य राज्य में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स और रेलवे क्रॉसिंग्स को समाप्त करना, परिवहन लागत को कम करना, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को मजबूत करना तथा तिरुपति, नेल्लोर और रायचोटी जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में ट्रैफिक जाम को कम करना है।
इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने हेतु 27 अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
इन योजनाओं के जरिए आंध्र प्रदेश को भारत की आर्थिक विकास गाथा में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
#NitinGadkari #ChandrababuNaidu #AndhraPradesh #HighwayDevelopment
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
आधिकारिक स्रोत: PIB प्रेस विज्ञप्ति