Kaushlendra Pandey/बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित पटेल भवन में राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रदेश में संभावित बाढ़ एवं मौसम की स्थिति को लेकर अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की सुरक्षा एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैनाती, राहत शिविरों की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता एवं आपातकालीन संचार प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय रखने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के वरीय अधिकारी एवं राज्य सरकार के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने केंद्र की कार्यप्रणाली और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में सतर्कता और तत्परता ही सबसे बड़ा हथियार है।
#JDU #Bihar #NitishKumar
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























