कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत जन सुराज की केंद्रीय उम्मीदवार चयन समिति की बैठक आज से आरंभ हो गई है। पहले दिन समिति ने गया जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में स्थानीय राजनीतिक समीकरण, जनहित के मुद्दे, और संगठन की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति का उद्देश्य योग्य, ईमानदार और जनसेवाभावी प्रत्याशियों का चयन करना है।
सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में अन्य जिलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि पूरे प्रदेश में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा सके।




























