Kaushlendra Pandey/मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के सीनियर आईएएस प्रत्यय अमृत बिहार के अगले मुख्य सचिव होंगे. इस महीने के आखिरी दिन वर्तमान मुख्यसचिव अमृत लाल मीणा रिटायर्ड हो जायेंगे और अगले महीने पहली तारीख को प्रत्यय अमृत पदभार ग्रहण करेंगें.
1991 बैच के आईएएस प्रत्यय अमृत को मुख्यसचिव बनाया गया है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. दरअसल 1989 बैच के आईएएस अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को नियत वार्धक्य सेवानिवृत्ति हो जाएंगे, इसलिए उनकी जगह अब प्रत्यय अमृत को मुख्यसचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वह 1 सितंबर से इस पद पर पदस्थापित होंगे. मुजफ्फरपुर निवासी प्रत्यय अमृत अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं. प्रत्यय ने अपने आईएएस प्रशिक्षण के दौरान दुमका में आदिवासी भाषा संताली भी सीखी थी.
#patna #Bihar #PatnaNews #NitishKumar #Jdubihar #BJP4IND


























