नई दिल्ली, 9 अगस्त — भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन में देश भर के स्कूलों के छात्रों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्रों से वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के माध्यम से रक्षाबंधन के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमें प्रकृति और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आग्रह किया।


























