हाजीपुर, 9 अगस्त — हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।


























