पटना, 15 अगस्त, कौशलेन्द्र पाण्डेय- (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पुनपुन के डेहरी महादलित टोले में 76 वर्षीय श्री सुखु चौधरी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और जीविका दीदियों समेत कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्री रविंदर प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।
#JDU #IndependenceDay #JaiHind #Punpun #NitishKumar #MahadalitTola



























