पटना, 15 अगस्त (कौशलेन्द्र पाण्डेय)।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लाखों युवाओं को स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सौगात दी है। अब बिहार सरकार की नौकरियों में मुख्य (मेन) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) का शुल्क केवल 100 रुपये तय किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को रोजगार के अवसरों के प्रति और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्थिक बोझ कम होने से अधिक संख्या में योग्य उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।
यह व्यवस्था राज्य सरकार की सभी सीधी भर्ती परीक्षाओं में लागू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के युवाओं तक रोजगार के अवसर पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने इसे “सशक्त बिहार, सक्षम युवा” की दिशा में बड़ा कदम बताया।
राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत विभिन्न छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों ने किया है।
#JDU #NitishKumar #YouthEmpowerment #JobOpportunities #EmploymentInBihar #PTExamFee100 #NoFeeForMains #BiharVikas #Sushasan #BiharProgress


























