Kaushlendra Pandey/मुजफ्फरपुर स्थित रामेश्वर महाविद्यालय में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्यामल किशोर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही परिसर में देशभक्ति के नारों से गूंज उठी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह की कुछ झलकियों ने सभी का मन मोह लिया।
साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




























