Kaushlendra Pandey/पटना, 16 अगस्त।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्री मंगल पांडेय, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद और जद (यू) के प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीट में श्रद्धांजलि देते हुए कहा—
“भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है। उनकी प्रेरणादायी कार्यशैली और कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।”
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























