17 अगस्त 2025 :राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो के निधन का समाचार सुनकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगली लाल मंडल के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया । और राजद कार्यालय के प्रांगण में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर उनक तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि प्रकट की गई। और कहा गया कि ये कर्मठ, ईमानदार और नेतृत्व के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए योगदान देते रहे। नेताओं ने कहा कि इनके निधन से सामाजिक ,राजनीतिक क्षेत्रों के साथ पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। यह हमेशा संघर्ष ,आंदोलन और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहे।
इनका निधन कल 16 अगस्त को रात्रि में हृदय गति रुक जाने से हुआ इनकी उम्र लगभग 67 वर्ष थी।
इस अवसर शोकसभा में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, मुकुंद सिंह, भाई अरुण कुमार, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, श्री संजय यादव, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री बच्चा सिंह, श्री शिवेंद्र कुमार तांती,श्री मनोज यादव, डॉ रवि, पिंटू राम, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनके निधन का समाचार सुनक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव , सांसद डॉक्टर मीसा भारती ,प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल सहित वरिष्ठ नेताओं ने इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की, और इनके परिवार के साथ अपनी हमदर्दी का इजहार किया।





























