Kaushlendra Pandey /बिहारशरीफ स्थित कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नरेश कुमार अकेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुरैना से विधायक एवं नवादा-नालंदा कांग्रेस के प्रभारी माननीय दिनेश गुर्जर, साथ ही राजगीर चुनाव प्रभारी श्री राहुल राज (वाराणसी, उत्तरप्रदेश) उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ. अभिषेक कुमार ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और आगामी हरनौत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने की घोषणा की।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. अभिषेक कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कांग्रेस ही देश और समाज को सच्ची दिशा दे सकती है। युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज़ को मज़बूती से उठाने के लिए मैं राजनीति में आया हूँ।”
कांग्रेस के नेताओं ने भी डॉ. अभिषेक का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि हरनौत की जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी और कांग्रेस को मज़बूत बनाएगी।
इस कार्यक्रम से साफ है कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बिहार में संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।




























