Kaushlendra Pandey/पटना, 19 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar ने आज पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में प्रबंधन विकास केंद्र (MDC) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल (H1 एवं H2) के निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर माननीय जल संसाधन मंत्री श्री Vijay Kumar Choudhary, माननीय शिक्षा मंत्री श्री Sunil Kumar सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने संस्थान का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों व छात्रों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा को और अधिक सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रबंधन विकास केंद्र और गर्ल्स हॉस्टल से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

























