पटना,कौशलेन्द्र पाण्डेय (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित प्रतिष्ठित एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स, डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, अनुसंधान गतिविधियों तथा छात्रों को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से संवाद कर उनकी राय भी जानी।
मुख्यमंत्री ने संस्थान को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक व अनुसंधान केंद्र बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शोध कार्य बिहार के विकास की नींव हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अत्याधुनिक शोध संसाधन और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठाए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक, शिक्षकगण एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
#JDU #Bihar #NitishKumar #LNMishraInstitutePatna




























