Kaushlendra Pandey/बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसे तय समयसीमा में पूरा किया जाए।
निरीक्षण के मौके पर वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजगीर विधायक श्री कौशल किशोर, वरीय प्रशासनिक अधिकारी और कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
राजगीर में तैयार हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खेल जगत को नई पहचान दिलाएगा और प्रदेश को खेल संरचना (Sports Infrastructure) के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
(कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी)





























