टोक्यो में आज शाम भारत और जापान के बीच 15वीं वार्षिक शिखर वार्ता आयोजित हुई। प्रधानमंत्री फुमियो इशिबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा की और भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को और मज़बूत करने पर सहमति जताई।
बैठक में आने वाले वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया, जिसमें निवेश, नवाचार, पर्यावरण, तकनीक, स्वास्थ्य, गतिशीलता, पीपल-टू-पीपल एक्सचेंज और स्टेट-प्रिफेक्चर पार्टनरशिप जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस करने का निर्णय लिया गया।
भारत और जापान के बीच यह साझेदारी न सिर्फ दोनों देशों के आर्थिक और तकनीकी संबंधों को मजबूती देगी बल्कि एशिया और विश्व में शांति, स्थिरता और विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी।
(कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी)



























