Kaushlendra pandey /टोक्यो/नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी।भारत-जापान की आध्यात्मिक और सभ्यतागत साझेदारी को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ताकासाकी-गुन्मा स्थित शोरिनजन दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी सेशी हिरोसे ने एक दारुमा गुड़िया भेंट की।
यह भेंट केवल सौहार्द का प्रतीक नहीं बल्कि भारत और जापान के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भी पुष्टि है। जापानी संस्कृति में दारुमा गुड़िया को शुभ, सौभाग्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
गुन्मा का ताकासाकी शहर दारुमा गुड़ियों का जन्मस्थान माना जाता है और यह जापान की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी को मिली यह विशेष भेंट दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक एकजुटता और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त संदेश देती है।





























