Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2022-23 के लिए स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSUs) के देश के विकास में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव हैं।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम न केवल आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं बल्कि सतत विकास, कॉर्पोरेट प्रशासन, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार जैसे आयामों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने स्कोप (Standing Conference of Public Enterprises) की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सार्वजनिक क्षेत्र की उपलब्धियों को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।




























