प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिंकानसेन से पहुंचे सेंदाई, जापान PM इशिबा रहे साथ
Kaushlendra pandey /टोक्यो/नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) से सफर करते हुए सेंदाई शहर पहुंचे। इस यात्रा ने न केवल दोनों नेताओं की आपसी सौहार्द को प्रदर्शित किया बल्कि भारत-जापान की तकनीकी और अवसंरचनात्मक साझेदारी को भी नई ऊर्जा दी।
शिंकानसेन, जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, विश्वभर में अपनी गति, दक्षता और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी का यह सफर भारत और जापान के बीच आधुनिक परिवहन प्रणालियों में सहयोग का भी प्रतीक माना जा रहा है।