Kaushlendra pandey /पटना, 30 अगस्त 2025/किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज विधानसभा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलनों में जिस प्रकार का उत्साहपूर्ण जनसमूह उमड़ रहा है, वह स्पष्ट संकेत देता है कि आगामी चुनाव में एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब तक सम्पन्न हुए दो चरणों के सम्मेलनों ने एनडीए की चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया है। ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक मजबूत और निर्णायक कदम साबित हो रहा है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार लगातार जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, 125 यूनिट तक मुफत बिजली, सामाजिक पेंशन योजना में वृद्धि, शिक्षा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी जैसे कदमों से समाज के प्रत्येक वर्ग को सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी पूरी तरह आम जनता के हितों के प्रति समर्पित है, जबकि विपक्ष का ध्यान केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने और स्वार्थ साधने पर केंद्रित है। बीते 20 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र को धरातल पर उतारते हुए शोषित एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में मानवीय आवश्यकताओं से लेकर आधारभूत संरचनाओं तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है। बिहार आज जंगलराज और काले दौर से बाहर निकलकर विकास की राह पर तेज़ी से अग्रसर है।
उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं, और बिना काम का श्रेय लेने की कोशिश में लगे विकास-विरोधी विपक्षी नेताओं को बेनकाब करें। आगामी चुनाव में ठाकुरगंज में एनडीए की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प लेकर इस सभा से निकलना है।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, मा0 मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, मा0 मंत्री श्री जनक राम, पूर्व मंत्री श्री नौशाद आलम सहित एनडीए गठबंधन के कई प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।



























