Kaushlendra Pandey/पटना ब्यूरो। बिहार शिक्षा विभाग के अधीन SCERT के उप निदेशक संजय कुमार द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण अपर मुख्य शिक्षा आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ ने किया।
इस अवसर पर शिक्षा सचिव अजय यादव और आईएएस मयंक बरबड़े समेत शिक्षा विभाग के कई दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने संजय कुमार की इस रचना को शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।
डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि यह पुस्तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
वहीं शिक्षा सचिव अजय यादव ने लेखक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास विभागीय योजनाओं और नीतियों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होंगे।



























