Kaushlendra Pandey/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर रविवार को तियानजिन पहुँचे, जहाँ भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार और विशेष स्वागत किया। तियानजिन में भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक अंदाज़ में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल गूँज उठा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस क्षण को साझा करते हुए लिखा—
“China’s Indian community accorded a very special welcome in Tianjin. Here are some glimpses.”
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को देश का गौरव बताया और कहा कि भारत और चीन के बीच मित्रता व सहयोग को मज़बूत बनाने में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका है।
तियानजिन पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहाँ उनकी कई शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं।


























